नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्य लगातार रक्त देकर कर रहे हैं सराहनीय कार्य। रक्त दान मे आगे रहते हैं टीम के सदस्य।
नालंदा। एक नन्हे बच्चे की जान नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यो ने बचाई।
कॉल आते ही दौड़ जाते है नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्य।खाने पीने की परवाह किए बगैर दौड़ जाते है, हर मरीज को बचाने के लिए। बस एक धून सवार है इन पर, हर मरीज को बचाना है।
नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यो ने आज एक छोटे से बच्चे की जान बचाई, जिसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी।
जब नालंदा ब्लड ग्रुप को इसकी सूचना मिली कि इस बच्चे को B+ ब्लड की सख्त जरूरत है, तब नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यो ने रक्त दान कर मनावता का संदेश दिया।
मोहम्मद रोक्की आलम ने किया रक्त दान :-
नन्ही सी जान को बचाने मे मो. रोक्की आलम ने रक्त दान किया और इंसानियत का फ़र्ज़ अदा किया। उनका कहना है कि मिलजुल कर समाज की सेवा करें और नालंदा ब्लड ग्रुप के हाथ मजबूत करें। नालंदा ब्लड ग्रुप के सारे सदस्यो का बिहारी टीवी दिल से शुक्रिया अदा करता है। मै नालंदा ब्लड ग्रुप के साथ हूँ।
1 Comments