कोरोनाः बिहार में 1 दिन में रिकॉर्ड डेढ लाख जांच, 1978 नए संकर्मित मिले

Bihari TV
Photo by cottonbro from Pexels

बिहार।
राज्य में प्रतिदिन होने वाली कोरोना के जांच की संख्या में शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटे में 150195 सैंपल की जांच हुई, जो अब तक का सर्वाधिक है। जांच में 1978 संकर्मितो की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संकर्मितो की संख्या बढ़कर 144134 हो गई है। शुक्रवार को 1435 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 126411 संकर्मित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य मे एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 16981 रह गई है। हालांकि राज्य की रिकवरी दर में थोड़ी कमी दिखाई दे रही है और यह 87.70% हो गई है। राज्य के तीन जिलों पटना, अररिया और मुजफ्फरपुर में  शुक्रवार को 100 से अधिक संकर्मित मिले।

~Bihari TV~

Post a Comment

0 Comments