मोदी सरकार की सोच - न्यूनतम शासन, ज्यादा निजीकरण: राहुल

Bihari TV,nalanda news
Photo by Markus Spiske from Pexels

नई दिल्ली। 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी सरकार की सोच - न्यूनतम शासन, अधिकतम निजी करण की है। कोविड बहाना है। सरकारी दफ्तरों को स्थाई स्टाफ-मुक्त बनाना है। युवा का भविष्य चुराना है, मित्रों को आगे बढ़ाना है।' राहुल गांधी ने जो खबर साझा की है उसके मुताबिक, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने नई सरकारी नौकरियों के सृजन पर रोक लगा दी है। इस खबर पर पार्टी के नेता राजीव शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से बात की उन्होंने कहा, " कि 45 साल में पहली बार जीडीपी में इतनी गिरावट हो रही है। निजी क्षेत्र में छंटनी चल रही है। सरकारी नौकरियों पर भी रोक लगा दी है।सरकार ने सीएमआईई का डाटा जारी किया। इसमें कहा गया है कि 15 से 29 साल के आयु वर्ग मे 17.8% नौकरी चली गई।

~Bihari TV~

Post a Comment

0 Comments