स्वीट्जरलैंडः पर्यावरण की चिंता, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Bihari TV, nalanda news
Photo by Markus Spiske from Pexels

ज्यूरिख।
स्विट्जरलैंड में जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाया गया।इसके लिए ज्यूरिख शहर में भव्य रैली निकाली गई। इसमें हजारों पर्यावरण कार्यकर्ताओ सहित अन्य लोग शामिल हुए। रैली में स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ नारे लगे।रैली के सामने से कुछ लोग टेनिस नेट लेकर चल रहे थे। इस पर लिखा था- 'रोजर वेक अप, राइज अप फोर चेंज।' मतलब रोजर जागो, परिवर्तन के लिए उठो।दरअसल खनिज और ईंधन कंपनियों से रोजर को स्पॉन्सरशिप मिलती रही है। रैली में शामिल लोगों का कहना है कि रोजर को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इन कंपनियों क साथ नहीं देना चाहिए। इस साल जनवरी में पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेता थनबर्ग ने भी इस मुद्दे पर आलोचना की थी। उसके बाद रोजर ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग बुझाने में मदद के लिए दान की घोषणा की थी।

~Bihari TV~

Post a Comment

0 Comments